International Yoga Day 2025: कौन है 7 साल की वान्या शर्मा? जो लोगों को सिखाती हैं कठिन आसन

Summary :

वान्या शर्मा लोगों को सिखाती हैं कठिन आसन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर 7 साल की वान्या शर्मा ने योग के कठिन आसनों में अपनी दक्षता से सबको प्रभावित किया। दिल्ली की रहने वाली वान्या ने मात्र 2 साल की उम्र से योग का अभ्यास शुरू किया और अब तक कई प्रतिष्ठित रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। उनकी योग प्रतिभा को कई प्रसिद्ध हस्तियों ने सराहा और सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली की रहने वाली 7 साल की वान्या शर्मा योग के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी हैं। मात्र 2 साल की उम्र से योग का अभ्यास करने वाली वान्या आज न सिर्फ खुद योग करती हैं, बल्कि दूसरों को भी योग सिखाती हैं।वान्या शर्मा योग के कई कठिन आसनों में दक्ष हैं और अब तक भारत सरकार के कई प्रोजेक्ट्स में भागीदारी कर चुकी हैं। उनकी योग प्रतिभा को कई मंचों पर सराहा गया है। वान्या अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुकी हैं।

इतना ही नहीं, वान्या शर्मा को योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, किरण बेदी, अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री अमीषा पटेल जैसी कई नामी हस्तियों ने सम्मानित किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी वान्या की योग प्रतिभा की सराहना कर चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने वान्या को विशेष रूप से सम्मानित भी किया था।

वान्या शर्मा योग के बड़े-बड़े आसन को झट से कर लेती है। वान्या ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि वो 2 साल की उम्र से योग कर रही है। शलभासन, पूर्ण धनुरासन, चक्रासन समेत कई तरह के आसन करती है। उन्हें इसकी प्रेरणा पिता से मिली। उन्होंने बताया कि उनके पापा ने योग करना सिखाया, जब वो 2 साल की थी।

‘नन्ही योग गुरु’ के अनुसार योग अनमोल है। योगाभ्यास की अपील करते हुए कहती हैं, “सभी को योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए ताकि हम शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकें।”

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वान्या ने कई प्रकार के आसन करके भी दिखाए। इससे वो सुर्खियों में आ गई हैं। इस छोटी उम्र में योग के प्रति उनकी लगन और उपलब्धियां उन्हें एक प्रेरणास्रोत बना रही हैं।

Yoga Day 2025: शिल्पा शेट्टी से लेकर Malaika तक, इन हसीनाओं ने योग से किया अपना ट्रांसफॉर्मेशन

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.