CRPF के शिविर पर आतंकी हमले में 1 जवान शहीद, 2 घायल

Summary :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक नवनिर्मित शिविर पर आतंकवादियों ने रविवार को हमला किया जिसमें एक हवलदार शहीद

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक नवनिर्मित शिविर पर आतंकवादियों ने रविवार को हमला किया जिसमें एक हवलदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आंतकवादियों ने जिले के काकापुरा में सीआरपीएफ के शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके जिसमें एक हवलदार शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।

यह शिविर राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बनाया गया था। घटना के तत्काल बाद सीआरपीएफ के जवानों ने क्षेत्र को घेर लिया जिसके बाद आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

army top terrorist hit list

उसने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में, जैनापोरा के रेब्बान इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेरा डाला और खोज अभियान चलाया।

 आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

Desk Team