पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान नीत सरकार ने पिछली सरकार के दौरान शरीफ परिवार द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग किये जाने के चार नये मामलों की जांच भ्रष्टाचार-रोधी शीर्ष एजेंसी को सौंप दी है।
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार-पत्र की खबर के मुताबिक यहां संवाददाता सम्मेलन में इमरान खान के सलाहकार शहजाद अकबर और विशेष सहायक इफ्तिखार दुर्रानी ने पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शहबाज शरीफ और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज द्वारा सरकारी संसाधनों का कथित दुरुपयोग किए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इराक में हवाई हमले में दस आतंकवादियों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि संपत्ति बरामदगी इकाई शरीफ परिवार की लंदन की नई संपत्ति से जुड़े मामलों को जांच के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) को हस्तांतरित कर रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने ब्रिटेन सरकार से संपत्ति के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। धन के दुरुपयोग से संबंधित मामलों में शहबाज और मरियम द्वारा प्रधान मंत्री के विमान का अनधिकृत इस्तेमाल करना शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




