राजौरी जिले में बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 36 घायल

Summary :

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में खचाखच भरी एक बस गुरुवार को सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में खचाखच भरी एक बस गुरुवार को सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस सुरनकोट से जम्मू जा रही थी और इसमें निर्धारित संख्या से अधिक लोग सवार थे। 
राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 
घायलों में 14 की हालत गंभीर बताई जाती है जिन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल भेजा गया है। 

Shera Rajput