नेपाली जैसी दिखने पर बहनों को पासपोर्ट से इनकार, अनिल विज ने प्रक्रिया शुरू करने का दिया निर्देश

Summary :

दो बहनों को नेपाली जैसा दिखने पर पासपोर्ट जारी न किए जाने की घटना के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

दो बहनों को नेपाली जैसा दिखने पर पासपोर्ट जारी न किए जाने की घटना के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
संतोष और हिना कुछ दिन पहले चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गयी थीं लेकिन उन्हें पासपोर्ट जारी नहीं किया गया। 
उनके दस्तावेज पर लिख दिया गया कि ‘‘आवेदनकर्ता नेपाली दिखती हैं।’’ 
बाद में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से संपर्क किया जिन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच करने को कहा। 
अधिकारियों ने कहा है कि प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और उन्हें पासपोर्ट जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा। 

Shera Rajput