बगदाद हवाईअड्डे पर रॉकेट हमले में 8 लोगों की मौत : इराकी सुरक्षा सूत्र

Summary :

इराकी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।

ईरान समर्थक भीड़ द्वारा अमेरिकी दूतावास की घेरेबंदी करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे पर एक रॉकेट हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’ 
बयान में बताया गया कि दो कारों में विस्फोट हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। 
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मॉबेलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू महदी अल-मुंहदिस भी मारे गए। 

Desk Team