मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल):धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-गोल्डन ब्राउन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई): किसी प्रोजेक्ट में बचाई गए धन का सदुपयोग करेंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य को कूटनीति से समझाने की जरूरत है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक पाकर गर्व महसूस करेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-डार्क ग्रे।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून): खानदानी पैसा मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण गर्व महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए हवाई यात्रा कर सकते हैं। किसी फ्लैट खरीदने के योग हैं। शुभ अंक-15, शुभ रंग-टरक्वॉइश।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जूलाई): अच्छी नेटवर्किंग के चलते व्यवसाय में लाभ होगा। अपने महत्वपूर्ण सुझावों के द्वारा परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। किसी यात्रा या समारोह में प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। फिट रहने के लिए थोड़े-थोड़े अतंराल पर कुछ खाते रहें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-लाइट ग्रे।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त): कार्यक्षेत्र पर किसी लक्ष्य को पाने में कामियाब होंगे। परिवार के साथ कुछ प्लान बना सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। अपने काम का बोझ दूसरों पर ना डालें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण चीज की खरीददारी को लेकर असमंजस में रहेंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-कॉफी।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :व्यवसाय में लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में यात्रा करना लाभदायक रहेगा। किसी चीज को बेचने से लाभ की उम्मीद है। पढ़ाई में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में कामयाब होंगे। अपने खर्चों पर नजर रखें। परिवार के साथ पिकनिक या मूवी का प्लान बना सकते हैं। अचानक किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। किसी बड़े घर में शिफ्ट हो सकते हैं। शुभ अंक-1, शुभ रंग-गोल्डन ब्राउन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति का अनुभव करना मुश्किल होगा। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। नए घर में शिफ्ट होने के योग हैं। पढ़ाई में ऐसे ही मेहनत करते रहें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-लाइट ग्रे।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग पाकर उत्साहित नजर आएंगे। विदेश में छुट्टियां बनाने के योग बन रहे हैं। किसी फ्लैट या प्लॉट की खरीददारी कर सकते हैं। कोई आपसे नाराज हो सकता हैं। शुभ अंक-9, शुभ रंग-गोल्डन ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी): किसी चीज में किया गया निवेश फ ायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने विचारों को सही आकार देने का समय है। परिवार में लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाना रद्द हो सकता है। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले में किसी के प्रयासों से संतुष्ठ नजर आएंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-कॉफी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी):सेहत को लेकर सकारात्मक कदम उठाने की ज़रूरत है। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्रा में देरी के चलते मजा किरकिरा हो सकता है। प्रॉप्रर्टी के मामले में कोई मदद काफ ी काम आएगी। शुभ अंक-18, शुभ रंग-गोल्डन ब्राउन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंदहोगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्षेत्र पर ऑर्गेनाइजेशन को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ मूड स्विंग्स की समस्या होगी। किसी नए घर की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-9, शुभ रंग-चॉकलेट।