जम्मू एवं कश्मीर में सड़क दुर्घटना में 11 विद्यार्थियों की मौत

Summary :

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के मुगल रोड पर एक सड़क दुर्घटना में गुरुवार को एक निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के 11 विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में नौ लड़कियां हैं।

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के मुगल रोड पर एक सड़क दुर्घटना में गुरुवार को एक निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के 11 विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में नौ लड़कियां हैं। 
पुलिस सूत्रों ने कहा कि निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जा रहा एक वाहन मुगल रोड पर पीर की गली के पास नियंत्रण से बाहर हो गया और एक गहरे खाई में जा गिरा। 
पुलिस ने कहा कि हादसे में नौ लड़कियों सहित 11 विद्यार्थियों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए हैं। 
सूत्र के अनुसार, ‘तुरंत राहत और बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।’ 
मुगल रोड जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी जिलों को घाटी से जोड़ता है। सर्दियों के महीनों में भारी बर्फबारी के कारण यह सड़क अकसर बंद रहती है। 

Shera Rajput