जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने अधीनस्थ न्यायपालिका में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए मंगलवार को 126 सिविल न्यायाधीशों का तबादला कर दिया।
इन न्यायाधीशों में जम्मू और श्रीनगर की भ्रष्टाचार रोधी अदालतों के विशेष न्यायाधीश भी शामिल हैं।
उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल जवाद अहमद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासन के हित में यह कदम उठाया गया है।
उच्च न्यायालय ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख की 27 रिक्त अदालतों, किशोर न्याय बोर्ड और जिला विधिक सेवा प्राधिकारों में पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति भी की है।


Download Android App
Download iOS App



