जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि इस केन्द्र शासित प्रदेश में 2019 में 160 आतंकवादी मारे गये और 102 को गिरफ्तार किया गया जबकि आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वाले स्थानीय युवाओं की संख्या में कमी आई है।
सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘2018 में इस तरह के 218 (स्थानीय) युवक आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए थे लेकिन 2019 में केवल 139 शामिल हुए है।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी आई है और पिछले वर्ष की तुलना में कानून एवं व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है। डीजीपी ने कहा, ‘‘इस वर्ष इस तरह (कानून एवं व्यवस्था) की केवल 481 घटनाएं हुई है जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 625 थी।’’


Download Android App
Download iOS App



