दक्षिण कश्मीर स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आज 393 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना हुआ।
आधिकारिक सूत्रों हवाले से बताया कि 40 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के 30वें दिन सबसे कम 393 श्रद्धालु जम्मू स्थित आधार शिविर से रवाना हुये। मौसम साफ है और यात्रा सुचारू रूप से जारी है।
यात्रा के कल 29वें दिन सबसे कम 1603 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। सूत्रों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी हो रही है। दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा का कल तक 2,49,755 यात्री दर्शन कर चुके हैं जिनमें से अधिकतर श्रद्धालु दर्शन करने के बाद अपने घर लौट चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



