राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की स्पेशल कोर्ट ने आतंकवादियों के साथ ताल्लुक रखने के मामले में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व DSP देविंदर सिंह और चार अन्य को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि NIA के विशेष न्यायाधीश सुभाष सी गुप्ता ने पुलवामा के त्राल निवासी पूर्व DSP देविंदर सिंह, शोपियां के नाजनीपोरा कीगम निवासी सैयद नावीद मुश्ताक शाह उर्फ नावीद बाबा, शोपियां के दियारू कीगम निवासी इरफान सफी मीर, शोपियां के इमाम साहिब बाटपोरा निवासी रफी अहमद राथर और शोपियां के नाजनीनपोरा निवासी सैयद इरफान अहमद उर्फ इरफान को गुरुवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जांच में यह सामने आया कि सैयद इरफान अहमद अभियुक्त सैयद नावीद मुश्ताक शाह का छोटा भाई है और वह अपने भाई और देविंदर सिंह के बीच समन्वयक की भूमिका निभाता था और उनकी यात्राओं का इंतजाम करता था।
कोर्ट ने देविंदर को हीरानगर उप जेल और अन्य आरोपी व्यक्तियों को कोट भलवाल स्थित सेंट्रल जेल में बंद करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि देविंदर को 11 जनवरी को हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड कमांडर सैयद नावीद मुश्ताक, उसके सहयोगी रफी राथर और एक अन्य आतंकवादी इरफान शफी मीर के साथ गिरफ्तार किया गया था जब वे राजमार्ग के रास्ते जम्मू जा रहे थे।
इसके बाद 15 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रशासन ने उन्हें वीरता के लिए प्रदान किया गया शेर ए कश्मीर पुलिस पदक भी जब्त कर लिया


Download Android App
Download iOS App



