जम्मू एवं श्रीनगर के शोपियां जिले में एक आतंकी कमांडर के मारे जाने के बाद प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में रविवार को पांच नागरिक घायल हो गए। पथराव कर रहे युवाओं की सुरक्षाबलों के साथ सुगम गांव में झड़प हुई। अल बदर कमांडर जीनातुल इस्लाम सुगन गांव का रहने वाला था। सुरक्षाबलों ने शनिवार को कुलगाम में जीनातुल इस्लाम को उसके साथी के साथ मुठभेड़ मार गिराया था।
आतंकवादी कमांडर की शवयात्रा में भाग लेने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का सहारा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने हवा में फायरिंग की। पुलिस ने कहा कि इन झड़पों के दौरान पांच प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।’ अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दक्षिण कश्मीर से गुजरने वाली रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया है। कुलगाम व शोपियां जिलों में शनिवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।


Download Android App
Download iOS App



