जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 8 आतंकी ढेर, एक जिंदा पकड़ा

Summary :

NULL

जम्मू और कश्मीर में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ शोपियां जिले में मुठभेड की दो विभिन्न घटनाओं में आठ आतंकवादी ढेर हो गए और तीन जवान घायल हो गए। राज्य पुलिस प्रमुख एस.पी. वद ने कहा कि शोपियां के द्रगढ़ गांव में मुठभेड़ स्थल से सात आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं जिनमें दो शीर्ष कमांडरों के शव शामिल हैं।

वैद ने कहा कि इस दौरान तीन जवान भी घायल हो गए। अनंतनाग के दिअल्गम क्षेत्र में रविवार को ही सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक को पकड़ लिया गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान रौफ खांडे के रूप में हुई है। प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। घाटी के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बों के बीच रेल सेवाओं पर दिनभर के लिए रोक लगा दी गई है।

 हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team