बारिश की फुहारों और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के बीच 4167 श्रद्धालुओं का नया जत्था गुरुवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के जवानों की सुरक्षा के साए में श्रद्धालुओं का जत्था 169 वाहनों के जरिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल के लिए रवाना हुआ।
पहलगाम रवाना होने वाले जत्थे में 2087 पुरुष, 397 महिलाएं, 14 बच्चे और 140 साधु शामिल हैं जबकि बालटाल की ओर रवाना होने वालों में 1124 पुरुष, 398 महिलायें तथा 11 बच्चे शामिल हैं।
गौरतलब है कि गत 29 जून को राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच 46 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त को सावन पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन संपन्न होगी।


Download Android App
Download iOS App



