आज जम्मू & कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए अमरनाथ यात्री का नया जत्था रवाना हो गया है । यह जम्मू के यात्री निवास आधार शिविर से बम बम भोले के नारों के साथ 3603 यात्रियों का नया जत्था आज बाबा बर्फानी के पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन लिए रवाना हो गया।
आपको बता दे कि बाबा बर्फानी के पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन लिए गए यात्री 143 वाहनों में रवाना हुए और इनमें 2559 पुरूष,950 महिलाएं और 94 साधु शामिल हैं। ये सभी यात्री पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए हैं।
एक पुलिस अधिकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि 143 वाहनों में 75 बसें और 68 हल्के मोटर वाहन हैं और यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



