आज जम्मू & कश्मीर के रामबन जिले के पास भूस्खलन की घटना हुई है जिसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बंद यातायात बहाल हो गया।
वही आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जम्मू & कश्मीर में रामबन जिले के रामसु इलाके में खूनी नाला के नजदीक भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था।
पुलिस और सीमा सड़क संगठन के लोग भूस्खलन के मलबे को हटाने में लगे हुए थे और करीब 11 बजे यह काम पूरा हो गया। इसके बाद राजमार्ग पर वाहनों को अगे बढऩे की अनुमति दे गयी।
उन्होंने कहा अमरनाथ यात्रा का काफिला भी राजमार्ग पर फंसा हुआ, लेकिन यातायात बहाल होने के बाद काफिले को आगे बढऩे की अनुमति दे दी गयी। राजमार्ग पर जाम लगा हुआ है और वाहन धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



