Jammu And Kashmir: सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के एक जंगल में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और सात आईईडी बरादम किये तथा एक वायरलेस सेट जब्त किया।
Highlights:
- जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
- इस दौरान 7 आईईडी बरामद
- दो दशक पहले सक्रिय आतंकवादी इस ठिकाने का करते थे इस्तेमाल
पुलिस और सेना के संयुक्त खोज दल ने इसका किया भंडाफोड़
अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना सुरनकोट इलाके में दारा सांगला में एक गुफा के अंदर था। पुलिस और सेना के संयुक्त खोज दल ने इसका भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि ठिकाने से कंबल और कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
दो दशक पहले सक्रिय आतंकवादी इस ठिकाने का करते थे इस्तेमाल
उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इलाके में दो दशक पहले सक्रिय आतंकवादी इस ठिकाने का इस्तेमाल करते थे।


Download Android App
Download iOS App



