त्राल में मारा गया AGUH कमांडर हामिद लल्हारी, आतंकी संगठन का भी हुआ सफाया : DGP

Summary :

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकी जाकिर मूसा के समूह का सफाया हो गया है। इस बात की जानकारी डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि त्राल में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकी जाकिर मूसा के समूह का सफाया हो गया है। इस बात की जानकारी डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी।  उन्होंने कहा कि त्राल में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान हो गई है। ये तीनों आतंकी संगठन अंसार गवाजतउल हिंद के थे। इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों में गजवत-उल-हिंद का सरगना हामिद लल्हारी भी शामिल था, जिसे मौत के घाट उतारा गया है। 
उन्होंने बताया कि इस ग्रुप के खात्मे के बाद इलाके से आतंक खत्म हो गया है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि जिन तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। उनके नाम हमीद लोन उर्फ हामिद लल्हारी, जुनैद भट्ट और नवीद ताक है। आधिकारिक सूत्रों ने कल बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने पुलवामा के कामगिनाग में संयुक्त अभियान छेड़ा था। सुरक्षा बल के जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ तीन आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है, हालांकि तलाश अभियान जारी है।

Desk Team