राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से राजभवन में मुलाकात कर जम्मू- कश्मीर की स्थिति पर चर्चा की।
श्री डोभाल जम्मू-कश्मीर जमीनी हालात का जायजा लेते हुए राज्यपाल के साथ मौजूदा परिदृश्य के बारे में चर्चा की।
इस दौरान श्री डोभाल और श्री मलिक ने लोगों दैनिक जरुरतों के सामानों को पहुंचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने करने के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर की शांतिपूर्ण स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान राज्यपाल ने धार्मिक त्योहार ईद-उल-अजहा को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



