जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सभी नौ मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि कठुआ गैंगरेप मामले में आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा लेने वाले बीजेपी के दो मंत्रियों लाल सिंह और चंद्र प्रकाश ने तीन दिन पहले इस्तीफा दे दिया था।
कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा और बीजेपी के इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की जगह बीजेपी के ही नई चेहरों को शामिल किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में वर्तमान विधानसभा का हाल
जम्मू-कश्मीर में फिलहाल पीडीपी औऱ बीजेपी के गठबंधन की सरकार है और महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री हैं। महबूबा मुफ्ती पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की बेटी हैं और जम्मू कश्मीर पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष हैं।
राज्य में पीडीपी 28 सीटें जीतकर विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है और बीजेपी 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। नेशनल कांफ्रेंस 15 सीटें जीतकर तीसरे स्थान पर है। वहीं कांग्रेस 12 सीटों के साथ चौथे नंबर पर है।


Download Android App
Download iOS App



