खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित 

Summary :

NULL

जम्मू : दक्षिण कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा को आज जम्मू में स्थगित कर दी गया। अतिरिक्त जिलाधिकारी अरुण मन्हास ने बताया कि भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए कोई यात्री रवाना नहीं हुआ। उन्होंने कहा , ‘‘ खराब मौसम के चलते (भगवतीनगर के) यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्गों से स्थगित रहेगी। ’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैसे आज 1978 यात्रियों के जत्थे को पहलगाम के लिए रवाना होने दिया गया । जत्थे को खराब मौसम के चलते उधमपुर में रोक लिया गया था।

बालटाल से अमरनाथ गुफा तक के रास्ते में तीन जुलाई को ब्रारीमार्ग – रेलपथरी खंड पर भूस्खलन के चलते तीन यात्री और एक सहायक की मृत्यु हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हो गये थे। बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से कल भी यात्रा स्थगित थी क्योंकि रेलपथरी और ब्रारीमार्ग के बीच भूस्खलन हुआ था। वैसे दोनों मार्गों पर सीमित हेलीकॉप्टर सेवा चलती रही। यात्रा के सातवें दिन आज 5,919 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये। अबतक 60,752 यात्री पवित्र शिवलिंग दर्शन कर चुके हैं।

Desk Team