केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री (पीएमओ) डॉ. जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस और अर्धसैनिक अधिकारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू हवाई अड्डे पर गृह मंत्री का स्वागत किया। अमित शाह ने सबसे पहले शहर के भाजपा मुख्यालय में जाकर RSS विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी अंतिम साँस तक जम्मू-कश्मीर से दो विधान, दो निशान और दो प्रधान समाप्त करने के लिए लड़ते रहे। धारा 370 को निरस्त कर मोदी सरकार ने उनके सपनों को साकार किया। आज जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और वहाँ सभी को समान अधिकार मिल रहे हैं, तो इसकी नींव में डॉ… pic.twitter.com/vvLCBUVT0M
— Amit Shah (@AmitShah) June 23, 2023
बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1948 में जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट कानूनों की अवहेलना करने वाले पहले भारतीय नेता थे, जब उन्हें एक विधान, एक प्रधान, एक निशान आंदोलन के लिए गिरफ्तार किया गया था। 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त होने से पहले जम्मू-कश्मीर का अपना संविधान और झंडा था। शाह शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर इलाके में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। वह अपने जम्मू दौरे के दौरान कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला भी रखेंगे।
उनकी जम्मू शहर के बाहरी इलाके में स्थित श्री तिरूपति बालाजी मंदिर जाने की संभावना है। बता दें कि अमित शाह श्रीनगर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह वितस्ता उत्सव में भाग लेंगे और एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, शनिवार को वह श्रीनगर के ऐतिहासिक सिटी सेंटर लाल चौक से सटे प्रताप पार्क में बलिदान स्तंभ की नींव रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



