केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के सरपंचों को आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार लोगों की सेवा के लिए उन्हें हरसंभव प्रशासनिक और आर्थिक सहायता मुहैया करायेगी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि श्री शाह ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन राज्यपाल सत्य पाल मलिक के साथ राज्य के सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
उन्होंने सरपंचों से अपील की कि वे ग्रामीण इलाकों में समावेशी विकास की एजेंसियों के रूप में काम करें।
उन्होंने सरपंचों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सभी समस्याओं का समाधान करेगी और हर प्रकार की प्रशासनिक तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध करायेगी।
गृह मंत्री ने सरपंचों से ईमानदार, निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से काम करने को कहा ताकि लोगों को उन पर विश्वास कायम हो तथा वे लोगों के वास्तविक प्रतिनिधि बन सकें।
उन्होंने कहा कि सरपंचों को कई तरह के अधिकार दिये गये हैं लेकिन उन्हें अपने कर्त्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। उन्हें लोगों की निस्वार्थ सेवा करने का प्रयास करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



