सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जम्मू कश्मीर और भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।
अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है।
रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज जम्मू कश्मीर और भारत पाक सीमा पर घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। समूची स्थिति नियंत्रण में है और सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं तथा स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



