जम्मू-कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख, तैयारियों का लिया जायजा

Summary :

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर का दौरा किया और सशस्त्र बलों की तैयारियों का जायजा लिया।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर का दौरा किया और सशस्त्र बलों की तैयारियों का जायजा लिया। 
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘‘ जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने सेक्टर में ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर की मौजूदा स्थिति और परिचालन तैयारियों से जनरल रावत को अवगत कराया।’’ 
उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों से भी बातचीत की। 
जनरल रावत के साथ उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी यहां पहुंचे। 

Shera Rajput