त्राल में सेना ने चलाया आतंकवादियों की खिलाफ तलाशी अभियान

Summary :

NULL

कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में आज सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। आधिकारि सूत्रों ने बताया कि त्राल के आरिगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस के विशेष अभियान समूह(एसओजी), सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शाम को संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आरिगाम में घर-घर तलाशी की जा रही है तथा आसपास के इलाके, खेतों और बागों में भी सुरक्षा बल सक्रिय हैं।

इससे पहले दिन में सुरक्षा बलों ने पुलवामा के नायरा और तहाब गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team