जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक शिविर में सेना के 29 वर्षीय मेजर ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निवासी मेजर परविंदर सिंह शनिवार रात बनिहाल के खारी इलाके के महूबल में शिविर के अंदर अपने आवासीय क्वार्टर में थे और उसी समय उन्होंने ए के राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि अधिकारी हाल ही में कंपनी कमांडर के रूप में शिविर से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी के इस कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपनी राइफल से मारी गोली
जांच के दौरान पाया गया कि उसने अपने ही कमरे में एके 47 राइफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। उसके फोन के रेकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। उसके बाद ही बाकी की बातों का पता चलेगा। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



