J&K : भारतीय सेना ने एक बड़ी आतंकवादी वारदात को किया विफल, राजौरी में आईईडी बरामद

Summary :

सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को बरामद कर एक बड़े आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की कोशिश को विफल कर दिया।

सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को बरामद कर एक बड़े आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की कोशिश को विफल कर दिया। 
रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने यहां कहा कि राजौरी जिले के केरी सेक्टर में भारतीय सेना ने एक आईईडी को निष्क्रिय कर बड़े आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। 
उन्होंने कहा,‘‘आज शाम केरी सेक्टर में सेना ने एक आईईडी का पता लगाया गया, जिसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।’’ 

Shera Rajput