केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव टॉम जोस को राजभवन में तलब किया।
श्री आरिफ ने श्री जोस को कन्नूर विश्वविद्यालय में आयोजित ‘भारतीय इतिहास कांग्रेस’ (आईएससी) के दौरान शनिवार को हुए प्रोटोकॉल उल्लंघन और राज्यपाल से बदसलूकी को लेकर तलब किया था।
राज्यपाल ने शनिवार को कहा था कि कन्नूर विश्वविद्यालय में आयोजित आईएसची के दौरान उनके भाषण को इतिहासकार इरफान हबिब ने बाधित किया था।
उन्होंने इस घटना को अलोकतांत्रित करार देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने पिछले वक्ताओं द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर प्रतिक्रिया दी थी, क्योंकि निजी कर्तव्य के तौर पर संविधान की रक्षा और सुरक्षा करने के लिए बाध्य था। श्री हबिब द्वार मंच पर की गई कोशिश राज्यपाल को प्राप्त अधिकार पर सवाल उठाता है। ’’
राज्यपाल ने कहा कि मौलाना अबदुल कलाम आत्राद ने चिल्लाते हुए कहा कि उन्हें गोडसे को उद्धृत करना चाहिए। उन्होंने गलत इशारा करने से रोकने पर मेरे अंगरक्षक एवं सुरक्षा अधिकारी को धक्का दिया।


Download Android App
Download iOS App



