30 अप्रैल को बारामूला में हमला करने वाले 4 लश्कर आतंकियों समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कश्मीर रेंज के आईजी स्वयं प्रकाश पाणि ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के जिन 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से दो बारामूला में तीन युवाओं की हत्या में शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक़, गिरफ़्तार किए गए लश्कर आतंकी पिछले हफ़्ते बारामूला शहर में तीन स्थानीय लोगों की हत्या में शामिल थे। आतंकियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
आपको बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के गिरफ्तार आतंकवादी जबीउल्ला ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए ) को बताया था कि वह सुरक्षाबलों पर ‘‘ बड़े पैमाने पर हमले ’’ करने के लिए भारत में घुसा था।
एनआईए के अनुसार , उसने पूछताछ के दौरान एजेंसी से कहा कि वह इस साल मार्च में लश्कर के 5 अन्य सदस्यों के साथ सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए हथियारों के साथ भारत में घुसा था लेकिन उसके द्वारा हमला करने से पहले ही उनकी सुरक्षा बलों से मुठभेड़ हो गई जिसमें उसकी टीम के सदस्य मारे गये। इसने कहा , ‘‘ वह मुठभेड़ स्थल से फरार होने में कामयाब रहा। ’’ सुरक्षाबलों ने छह अप्रैल को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जुगियाल गांव से जबीउल्ला को गिरफ्तार किया था।
आपको बता दें की इन दिनों कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही आतंकियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। बीते दिनों शोपियां में हुए एक एनकाउंटर में बुरहान गैंग के आतंकी सद्दाम के साथ-साथ मुहम्मद रफी भट्ट, बिलाल मौलवी और आदिल मलिक को भी मार दिया गया था । इसमें मुह्हमद रफ़ी भट्ट युनिवर्सिटी प्रोफेसर था। इसको सामने लाने के लिए सुरक्षा बलों ने उनके परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया जिसके बाद वहां स्थनीय नागरिकों में रोष व्यापत हो गया था ।लेकिंन वह सामने नहीं आया और सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारा गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



