श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को पांच आतंकवादी मारे गये। सेना के एक अधिकारी ने यहां बताया कि आतंकवादियों ने रविवार की सुबह जिले के कल्लेम गांव में सुरक्षाबलों के एक तलाशी दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान अभी नहीं हुई है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के समीप प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें शुरू हो गई। अभी इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां इलाके में व्यवस्था बहाल करने की कोशिश कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




