दिग्विजय सिंह के आर्टिकल 370 की बहाली वाले ऑडियो चैट को लेकर जहां बीजेपी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है, वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला गदगद नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में दिग्विजय सिंह का आभार भी प्रकट किया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मैं दिग्विजय सिंह जी का बहुत आभारी हूं। उन्होंने लोगों की भावनाओं को महसूस किया है। जिन्होंने इसके बारे में बात की है। मैं उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार इस पर दोबारा गौर करेगी।
दिग्विजय के ऑडियो चैट को लेकर हमलावर BJP, संबित पात्रा बोले-INC को बदलकर ANC कर ले कांग्रेस
दरअसल, बीजेपी ने दिग्विजय का क्लब हाउस चैट का एक कथित ऑडियो ट्वीट किया, जिसमें वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। इस ऑडियो चैट के सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया।
बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ऑडियो चैट ट्वीट करते हुए लिखा, क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है…।


Download Android App
Download iOS App



