प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 निरस्त किए जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों का कहना है कि सत्ता में आने पर वे इसे वापस लाएंगे। प्रधानमंत्री के इस बयान पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
महबूबा का कहना है कि बिहार में वोट बैंक के लिए पीएम मोदी को अनुच्छेद 370 का सहारा लेना पड़ रहा है। जब वे चीजों पर विफल होते हैं तो वे कश्मीर और 370 जैसे मुद्दों को उठाते हैं। वास्तविक मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं। उनके पास वोट मांगने के लिए दिखाने को कुछ नहीं है।
बिहार चुनाव में पीएम मोदी की हुंकार, आर्टिकल 370 और कृषि बिल को लेकर विपक्ष को घेरा
केंद्र पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, यह सरकार इस राष्ट्र के मुद्दों को हल करने में विफल रही है। महबूबा ने कहा, जम्मू-कश्मीर में 370 को बहाल करने तक मेरा संघर्ष खत्म नहीं होगा। मेरा संघर्ष कश्मीर समस्या के समाधान के लिए होगा।
रैली में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं। ये फैसला हमने लिया, एनडीए की सरकार ने लिया। लेकिन आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल-370 फिर लागू कर देंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा। इनका ध्यान रहा है अपने स्वार्थों पर, अपनी तिजौरी पर।


Download Android App
Download iOS App



