श्रीनगर में CRPF कैंप पर हमला, सेना ने आतंकियों पर शिकंजा कसा, 1 जवान शहीद, एनकाउंटर जारी

Summary :

NULL

जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले के बाद आतंकियों ने सोमवार सुबह श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर आतंकवादी हमले के प्रयास को आज सुबह विफल कर दिया गया। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शिविर के संतरी ने सुबह करीब साढ़े चार बजे दो संदिग्ध लोगों को पीठ पर बैग लटकाए और हाथों में हथियार लिये हुए देखा। उसने दोनों को ललकारा और उनपर गोलियां चलायीं।’’ दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।  एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है।  आपको बता दें कि श्रीनगर में लगातार बर्फबारी हो रही है, इससे मुठभेड़ में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।

 सीआरपीएफ ने इस हमले को नाकाम किया, अब आतंकियों को मारने का काम शुरू हो गया है। सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने करन नगर इलाके में एनकाउंटर शुरू कर दिया है। दोनों आतंकियों को ढूंढ लिया गया है, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। 

 

उन्होंने बताया कि आतंकवादी एक मकान में छुप गये हैं, जिसे सीआरपीएफ ने घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सीआरपीएफ ने और सैनिकों को मौके पर भेजा है ताकि आतंकवादी वहां से फरार ना हो सकें। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जम्मू के सुंजवान इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया था जिसमें पांच सैनिकों सहित कुल छह लोग मारे गये।

 बता दें कि सोमवार सुबह श्रीनगर के करन नगर में दो आतंकी जो कि एके-47 से लैस थे, आर्मी कैंप की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन सीआरपीएफ ने देखते ही गोली चलाई जिसके बाद आतंकी भाग निकले. अब उनके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों की ये नाकाम कोशिश सुबह करीब 4.30 बजे की गई थी। बता दें कि श्रीनगर में बर्फबारी दोबारा शुरू हुई है, जिसका फायदा आतंकी उठाना चाहते हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team