जम्मू : अयोध्या मामले पर शनिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले जम्मू में एहतियात के तौर पर लगाए गए प्रतिबंधों को रविवार रात पूरी तरह हटा दिया गया। अब सोमवार सुबह से क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज खुलेंगे। जम्मू के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में बलों की तैनाती जारी रहेगी, लेकिन उससे सामान्य जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
एहतियात के तौर पर केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की रात धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगायी गयी थी। वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि शनिवार को बंद रहने के बाद सभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान अब सोमवार से खुल जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



