भाजपा के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताते हुए कहा कि कानून ने न्याय करने में देर किया तो ईश्वरीय शक्ति ने उसके मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
‘अपने बयानो से हमेशा चर्चा मे रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपनी बात के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि मुन्ना बजरंगी मारा गया इसे ईश्वरीय व्यवस्था ही मानिए। संविधान (कानून) भले ही थोड़ देर लगा रहा था लेकिन ईश्वर ने ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा उसको उसका फल भी भुगतना पड़गा। ‘
सृष्टि का संचालन करने वाला अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है। वह (सृष्टि संचालक) जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, वह दंड दिलवाता है। ‘
भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि, मुन्ना बजरंगी का जीवन अफसरशाही के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पैसे के बल पर जेल में क्या नहीं हो जाता। जेल में पैसे के बल पर सब कुछ संभव है। पैसा देकर जेल में असलहा लाया गया होगा। बागपत जेल के कर्मी बिके हुए थे। पैसे के बल पर जेल में क्या नहीं हो जाता, जेल के कर्मी कहीं न कहीं बिके होंगे, तभी असलहा सुनील राठी तक पहुंचा होगा।
उन्होंने यह स्वीकार किया कि इस घटना ने अफसरशाही में भ्रष्टाचार को फिर से उजागर कर दिया है। भाजपा विधायक ने मुन्ना बजरंगी की पत्नी के योगी सरकार पर लगाए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इस तरह के आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
गौरतलब है कि पूर्वांचल का माफिया डॉन मुन्ना बंजरगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



