जवानों की शहादत पर बोले BJP सांसद – ‘आर्मी में तो जवान रोज मरेंगे’

Summary :

NULL

उत्तर प्रदेश के रामपुर से बीजेपी सांसद नेपाल सिंह ने जवानों की शहादत पर शर्मनाक बयान दिया है। नेपाल सिंह ने कहा है कि सेना के जवान हैं तो जान जाएगी ही। सांसद जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में जान गंवाने वाले जवानों पर बयान दे रहे थे।

नेपाल सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि ऐसा कोई देश है जहां सेना का जवान नहीं मरता हो, यहां तक कि गांव में झगड़ा हो जाता है, लट्ठबाजी हो जाती है, तो कोई न कोई घायल होता ही है। उन्होंने सवाल पूछने वाले रिपोर्टर से कहा कि कोई ऐसी दवाई या डिवाइस बताओ जिससे आदमी मरे ही न, अगर हो तो उसे भी लागू करवा दें।

बता दें कि रविवार को सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों से लोहा लेते हुए 5 जवान शहीद हो गए जबकि करीब 36 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद तीनों हमलावर आतंकियों को मार गिराया गया।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट

Desk Team