केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में विधानसभा और संसदीय चुनावों के लिये तैयार है।
रामबन जिले में यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा, “यह कहना मेरे अख्तियार में नहीं है कि चुनाव कब होंगे या क्या राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे।”
दिल्ली की मतदाता सूची को लेकर भाजपा व आप के बीच जुबानी जंग शुरू
उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और समीक्षा के बाद वह खुद राज्य में चुनाव कार्यक्रम का निर्धारण करेगा…भाजपा चुनावों के लिये तैयार है, भले ही वह आज हो जाए।”
जम्मू कश्मीर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है।


Download Android App
Download iOS App




