नागपुर : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने का शनिवार को आह्वान किया। गडकरी ने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्धाटन के मौके पर यहां कहा कि यह भाजपा की ताकत है जिसने विपक्षी दलों को एकजुट होने के लिए विवश किया है।

केन्द्रीय मंत्री का यह बयान हाल में की गयी उन टिप्पणियों के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा नेतृत्व को विधानसभा चुनावों में असफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी पार्टी नेतृत्व को निशाना बनाया। गडकरी ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक समानता भाजपा की ‘धारणा और विचारधारा’ है।


Download Android App
Download iOS App



