जम्मू : नोटबंदी को एक साल पूरा होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर एवं अन्य राज्यों की इकाइयां आठ नवंबर को काला-धन रोधी दिवस मनाएंगी। कांग्रेस, वाम और करीब 18 विपक्षी पार्टियों ने नोटबंदी के विरोध स्वरूप आठ नवंबर को काला-दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने इसे सरकार का सबसे बुरा अनुमानित निर्णय घोषित किया है।
नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुये भाजपा के महासचिव हरिन्दर गुप्ता ने दावा किया कि इससे भ्रष्टाचार में कमी लाने में सफलता मिली है। इससे देश का सबसे ज्यादा कालाधन उजागर हुआ है और आतंकवाद को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से वित्तीय प्रणाली साफ-सुथरी हुई है। करदाताओं का दायरा बढ़ है, डिजिटल पेमेंट को बढ़वा मिला है, रिण सस्ता हुआ है और सरकार का राजस्व बढ़ है।


Download Android App
Download iOS App



