माकपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बुधवार को भाजपा पर केंद्र शासित प्रदेश में उसके जनसंपर्क अभियान को लेकर निशाना साधा और कहा कि ‘‘36 मंत्रियों को यहां लेकर आना घबराहट में उठाया गया कदम है क्योंकि पार्टी पूरे देश में हर मोर्चे पर असफल रही है।’’
वरिष्ठ माकपा नेता और पूर्व विधायक एम.वाई. तारिगामी ने एक वक्तव्य में यहां कहा, ‘‘भाजपा के मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर जाने की क्या जरूरत है जब सरकार दावा करती है कि सबकुछ सामान्य है ? सच्चाई यह है कि भारत में मुख्य भूभाग के लोग जो कश्मीर में जमीनी वास्तविकताओं से अनभिज्ञ है, उन्हें वह यह दिखाना चाहते हैं कि कश्मीर में सबकुछ ‘सामान्य’ है और ‘सबकुछ ठीक है’।
दिल्ली चुनाव : बादली में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, बोले- परिवार के बड़े बेटे की तरह किया काम
तारिगामी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के श्रीनगर में दिए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। नकवी ने कहा था कि उनकी सरकार के संपर्क अभियान का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के लोगों के समक्ष पेश सभी मुद्दों का समाधान तलाशना है। इस पर तारिगामी ने कहा कि यह दौरा फर्जी है। उन्होंने कहा कि यहां इंटरनेट सेवाएं अब भी ठप हैं और भाजपा दावा करती है कि उसके मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री उन परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं जिन परियोजनाओं को 2014 से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



