नियंत्रण रेखा (LoC) पारकर गलती से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आ पहुंची पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की दो बहनों को सोमवार को वापस भेज दिया गया। सद्भावना के तौर पर उन्हें भारतीय सेना ने दोनों बहनो को सौगात एवं मिठाइयां प्रदान की।
लैबा जाबैर (17) और उनकी बहन साना जाबैर (13) को रविवार को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के इस पार भटकते हुए देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कहुटा की रहने वाली हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुंछ में पीओके के फारवार्ड कहुआ के अब्बासपुर की दो लड़कियां भटककर भारतीय क्षेत्र में आ गयी थीं।
उन्हें आज चक्कन दा बाग (सीडीबी) सीमाचौकी से वापस भेज दिया गया। ’’ उन्होंने बताया कि सीडीबी चौकी पर दोनों बहनों को पाकिस्तान के असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सौंप दिया गया।
अपनी सरजमीं लौटने से पहले लैबा जाबैर ने कहा, हमने अपना रास्ता खो दिया और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। हमें डर था कि सेना के जवान हमारे साथ मारपीट करेंगे लेकिन उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। हमने सोचा था कि वे हमें वापस नहीं जाने देंगे लेकिन आज हमें घर भेजा जा रहा है। लोग यहां बहुत अच्छे हैं।


Download Android App
Download iOS App



