सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने आज जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने आज सुबह करीब पांच बजे रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कुछ गतिविधियां देखीं।
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और रोशनी चमकाई जिससे संदिग्ध आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा व घुसपैठ की उनकी कोशिश विफल हो गई। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ”सैनिक किसी भी घुसपैठ को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।” बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक फ्लैग मीटिंग का आयोजन किया था बैठक में दोनों देश के सीमा रक्षकों ने शांति बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



