श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) इस बात की पुष्टि करती है कि रमजान के दौरान सुरक्षा बलों के आतंकवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के स्थगन के दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आयी थी जो एक सकारात्मक पहल थी जिसने जनता को बड़ राहत दी, इसकी निरंतरता से स्थिति में और सुधार होता।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा,’ अभियान स्थगन के दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी पर हमारा मानना है कि यह एक सकारात्मक पहल थी जिससे लोगों को बड़ राहत मिली। इसकी निरंतरता से स्थिति में और सुधार होता।‘‘ केंद्रीय मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुश्री मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं रमजान के महीने में सेना का अभियान बंद होने के दौरान कम हुई थी। राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए हंसराज अहीर ने कहा, ‘ सोलह मई को केंद, ने सुरक्षा बलों और सेना को निर्देश दिए थे कि जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान कोई अभियान नहीं चलायेगी।


Download Android App
Download iOS App



