कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के आह्वान पर कॉलेजों एवं स्कूलों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गयी है।
अलगाववादियों ने कल यहां सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अबु दुजाना समेत दो आतंकवादियों एवं इसके बाद पुलवामा में पथराव कर रहे दो प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के विरोध में ने आज हड़ताल का आह्वान किया था।
विभागीय आयुक्त बशीर अहमद खान ने बताया, घाटी में सभी स्कूलों एवं कॉलेजों को एहतियातन सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इस्लामिक विश्वविद्यालय में आज होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है।
घाटी में एहतियातन सुरक्षा कारणों से आज दूसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखा गया है और रेल सेवा भी सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि पुलवामा में कल सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अबु दुजाना एवं एक स्थानीय आतंकवादी आरिफ लालहरी मारा गया था।
घटना के बाद घाटी में कई जगहों पर लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आये सुरक्षा घेरा तोड़कर घटनास्थल की ओर बढऩे की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जिनका इनपर कोई असर नहीं हुआ, जिसके बाद सुरक्षा बलों को मजबूरन गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें तीन युवक घायल हो गए।
घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक युवक की कल मौत हो गयी थी और आज सुबह श्रीनगर के एस के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसकेआईएमएस) में इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



