कश्मीर घाटी में पिछले 40 से अधिक दिनों से जारी ठंड के बाद आज न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभिन्न जगहों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में काफी सुधार हुआ है। पिछले 12 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी/बारिश हुई है। मौसम में शुक्रवार से और सुधार होने की संभावना है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: शून्य से 3.9 डिग्री और शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5, कारगिल में शून्य से 16 और द्रास में शून्य से 21 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 12.7, कटरा का 11.8, बटोत का 5.7, बनिहाल का 3.2 और भदरवाह का 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



