कश्मीर घाटी और लद्दाख में लौटी शीतलहर, अगले 48 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने का आशंका

Summary :

सोमवार को लद्दाख और कश्मीर घाटी में शीतलहर लौट आई है। मौसम विभाग (एमईटी) ने अगले 48 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है।

सोमवार को लद्दाख और कश्मीर घाटी में शीतलहर लौट आई है। मौसम विभाग (एमईटी) ने अगले 48 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। यहां रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे बना हुआ है।मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा है, “घाटी और लद्दाख में अभी रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट के नीचे हैं। रात में आसमान साफ रहने के कारण अगले 48 घंटों के दौरान उसमें और गिरावट आ सकती है।”
न्यूनतम तापमान की बात करें तो श्रीनगर में माइनस 2, पहलगाम में माइनस 5.3 और गुलमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.6, कारगिल में माइनस 14.7 और द्रास में माइनस 20.7 डिग्री रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, कटरा में 8.2, बटोटे में 5.3, बनिहाल में 6.5 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री रहा। 

Desk Team