कठुआ मामले में आरोपपत्र दायर करने से रोकने की कांग्रेस ने आलोचना की

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति ( जेकेपीसीसी ) अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने आज उन वकीलों की जमकर आलोचना की जिन्होंने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में अपराध शाखा के अधिकारियों को आरोप पत्र दायर करने से रोका।

मीर ने यहां एक बयान में कहा , ‘‘ मैं इस कदम से हैरान हूं। यह राजनीति से प्रेरित , आपत्तिजनक और इस विभत्स अपराध में न्याय की प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश है। ’’

वकीलों ने कल कठुआ में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जाने से रोका। पुलिसकर्मी दुष्कर्म और हत्या के इस मामले में आरोप – पत्र दायर करने जा रहे थे।

मीर ने कहा , ‘‘ न्याय प्रक्रिया को बाधित करने का कृत्य इस वीभत्स अपराध को बढ़ावा देने के समान है। ऐसे लोगों पर शर्म है। ’’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team