जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं, भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार : रविंदर रैना

Summary :

जम्मू-कश्मीर : विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद तमाम दलों के नेताओं की ओर से सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी का बुरे तरीके से सफाया हो गया है। कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर में बैसाखी के सहारे अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस पार्टी का अपना कोई वजूद नहीं है। राहुल गांधी और खड़गे जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में उनका कोई जनाधार नहीं है। Highlight :  विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद शुरू हुआ सियासी बयानबाजी भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने…

जम्मू-कश्मीर : विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद तमाम दलों के नेताओं की ओर से सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी का बुरे तरीके से सफाया हो गया है। कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर में बैसाखी के सहारे अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस पार्टी का अपना कोई वजूद नहीं है। राहुल गांधी और खड़गे जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में उनका कोई जनाधार नहीं है।

Highlight : 

  • विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद शुरू हुआ सियासी बयानबाजी
  • भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • रैना ने कहा, कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा

रविंदर रैना ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना लगाने से निशाना नहीं लगता। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस और राहुल गांधी की सच्चाई यहां की जनता जानती है। सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने गुज्जर-बकरवाल को उनके अधिकारों से वंचित किया। साथ ही समाज के हर तबके के हक को छीनने का काम किया। इन्होंने हर वर्ग को गुलाम बनाकर रखा। वहीं जम्मू- कश्मीर में हर वर्ग के साथ न्याय मोदी सरकार ने किया है। जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए पीएम मोदी ने दिल खोलकर पैसा दिया है।

जम्मू-कश्मीर में बनेगी भाजपा की सरकार, दर्ज करेंगे बड़ी जीत : रविंदर रैना

कांग्रेस की सरकार में अलगाववादियों और आतंकवादियों का तांडव- रविंदर

उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार में अलगाववादियों और आतंकवादियों का तांडव होता था, लेकिन आज राज्य में अमन, शांति, भाईचारा कायम है। राहुल गांधी चाहे जो भी साजिश रच लें, वह कभी सफल नहीं होंगे। जम्मू-कश्मीर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी जीत हासिल करेगी। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

Maha Jan Samparak Abhiyan' To Highlight Achievements Of Central Govt To Be  Launched In June In J&K: BJP - Daily Excelsior

जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं। यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है। जबकि, कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh